सीआरपीएफ बलों को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है और जानकारी के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक नाबालिग समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह सूचना दी है।
गोपनीय सूचना के आधार पर जिला आरक्षित गार्ड (डीजारजी), केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने चिकपाल, बड़ेगादम तेलम, टेटम गांव में सोमवार को तलाशी अभियान चलाया था।
अधिकारी ने बताया कि टेटम गांव के निकट पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। वे भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान राहुल मकराम (22), बामन मकराम (19), मंगल माडवी (20) और मंगू माडवी (40) के रूप में की गई। एक संदिग्ध नाबालिग है। ये सभी जनमिलिशिया के सक्रिय सदस्य हैं।
पकड़े गए नक्सली हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली टेटम गांव के निकट 31 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। उस विस्फोट में एक पुलिस जवान घायल हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



