हरिद्वार : आज जिलाधिकारी हरिद्वार एवं एसएसपी हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ पुलिस लाइन से प्रारंभ कर सिडकुल, पेंटागन मॉल, भगत सिंह चौक, शिवालिक नगर, ज्वालापुर, धीरवाली, कनखल होते है ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं, दूसरी ओर चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के जवान सड़कों पर उतरे।
शहर व देहात में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। ज्वालापुर में एएसपी सदर आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में कोतवाल मनोज मेनवाल, एसएसआइ विकास भारद्वाज, रेल चौकी प्रभारी अरविद रतूड़ी सहित पूरे पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू किया और घास मंडी, पुरानी अनाज मंडी, चौक बाजार सर्राफा बाजार, कटहरा बाजार, जामा मस्जिद, रेलवे रोड से होता हुआ रानीपुर मोड़ पहुंचा।
वहीं पथरी क्षेत्र में सीओ लक्सर राजन कुमार के साथ एसओ पथरी गोविद कुमार, फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर आदि ने पंजाब पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर धनपुरा, नसीरपुर कलां, फेरुपुर, बहादरपुर जट, एक्कड़ कलां, एक्कड़ खुर्द, इब्राहिमपुर सहित दर्जनों गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें।


Download Android App
Download iOS App



