सांप्रदायिक बयान मामले में तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव को EC का नोटिस

Summary :

शिकायत में दावा किया कि चंद्रशेखर राव ने 17 मार्च को करीमनगर में एक जनसभा में चुनावी फायदे के लिये हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था।

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को सांप्रदायिक भावनायें आहत करने वाले उनके कथित बयान को प्रथम दृष्टया आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने पिछले महीने करीमनगर में एक जनसभा के दौरान राव द्वारा कथित तौर पर हिंदुओं के प्रति अपमानजनक बयान देने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को यह कार्रवाई की।

आयोग ने राव से 12 अप्रैल तक इस मामले में अपना जवाब देने को कहा है। तेलंगाना के विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख एम रामा राजू ने आयोग के समक्ष की गयी अपनी शिकायत में दावा किया कि चंद्रशेखर राव ने 17 मार्च को करीमनगर में एक जनसभा में चुनावी फायदे के लिये हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था।

Election commission

आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर राव के बयान को प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुये उनसे जवाब तलब किया है।

Desk Team