गुवाहाटी : असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को रक्तचाप की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को अगप के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
असम गण परिषद (अगप) के नेता ने कहा कि 67 वर्षीय महंत को शुक्रवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पार्टी के नेता ने महंत के बेटे के हवाले से जानकारी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। असम आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने के बाद, 1985 में अगप ने विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की, जिसके बाद महंत पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।


Download Android App
Download iOS App



