पुरानी पेंशन को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने खेला गेम कार्ड- हमारी सरकार आई तो यह योजना करें देंगे बहाल

Summary :

कमलनाथ ने लिखा है,‘‘शिवराज सरकार द्वारा बंद की गयी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।‘‘

पुरानी पेंशन को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य  प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की मोदी सरकार आई है पुरानी पेंशन योजना को बिल्कुल खत्म ही कर दिया है। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो फिर पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया जाएगा। 
27 लाख किसानों का होगा कर्जमाफ 
 कमलनाथ ने लिखा है,‘‘शिवराज सरकार द्वारा बंद की गयी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।‘‘ इसके पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कल किसानों की कर्जमाफी को लेकर बयान जारी कर दावा किया था कि पार्टी की तत्कालीन सरकार ने 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगले वर्ष के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
EC का कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, चुनाव में पैसे के गलत इस्तेमाल  का आरोप - ECI FIR congress leader KamalNath abuse of money power 2019  General elections - AajTak
कमलनाथ के इस बयान के बाद देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि कमलनाथ इधर-उधर की बात नहीं करें और बताएं कि 10 दिन में कर्जा माफ क्यों नहीं किया गया। दरअसल राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अब एक वर्ष से भी कम समय बचा हुआ है। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी तैयारियों में पहले से ही जुटी हुयी हैं।

Desk Team