महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।उन्होंने कहा,”मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैं कोरोना संक्रमित हूं और आइसोलेशन में हूं।डाक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवाएं और उपचार लेना शुरू कर दिया है।”

बता दें,महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,347 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में शुक्रवार को इसके कुल मामले बढ़कर 16,32,544 हो गई। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि दिन में राज्य में कोविड-19 से 184 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,015 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि 13,247 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 14,45,103 हो गई। राज्य में अभी 1,43,922 मरीज उपचाराधीन हैं।
शुक्रवार को राज्य के राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,470 नए मामले सामने आए और 48 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,48,802 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,009 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



