रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 77 साल के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के अलावा गोस्वामी फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थे और उन्हें इसी संबंध में चेन्नई के अस्पताल में भर्ती किया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। गोस्वामी 80 दशक के अंतिम समय से लेकर 2011 तक यानी दो दशक तक पीडब्ल्यूडी मंत्री भी रहे। वह 2012 से कुछ वर्षों तक आरएसपी के राज्य सचिव भी रहे।


Download Android App
Download iOS App



