कर्नाटक के कोडागू जिले में स्थित कोरानगाला गांव में शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में एक मकान के आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई जबकि पांचवें सदस्य को बचाने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस ने बताया कि तीन पुरुष और एक महिला का शव घटनास्थल से बरामद किया गया है। मलबे में फंसे परिवार के पांचवें सदस्य को बचाने की कोशिश की जा रही है।
कोगाडू जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिले का प्रसिद्ध भागमंडला मंदिर भी बाढ़ के पानी से घिरा है। कावेरी नदी का पानी राजमार्ग पर बहने की वजह से मदिकेरी-कुशलगर के बीच संपर्क टूट गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मदिकेरी-विराजपेट को जोड़ने वाले बेथरी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।


Download Android App
Download iOS App



