‘आपके स्कूल में बम लगाया गया है, यह कोई मजाक नहीं है’, बेंगलुरु में चार स्कूलों में शुक्रवार को मिली इस धमकी से हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिये यह धमकी उस वक़्त मिली जब स्कूलों में पेपर चल रहा था। बम की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि चार स्कूलों को धमकी मिली है। पुलिस को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि क्या स्कूलों में बम लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें एबेनेजर और विन्सेंट पल्लोटी इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं।
संजय राउत का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा
स्कूलों को भेजे गए एक जैसे ईमेल में लिखा गया है, ‘‘आपके स्कूल में एक शक्तिशाली बम लगाया गया है। यह कोई मजाक नहीं है। आपके स्कूल में एक बहुत शक्तिशाली बम लगाया गया है। तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुलाओ। अन्यथा, आपके साथ सैकड़ लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। सब कुछ आपके हाथ में है।’’


Download Android App
Download iOS App



