आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पेपर मील में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। गैस की चपेट में आए 7 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा, एक पेपर मील के टैंक की सफाई करने के वक्त गैस लीक हो गई। इसके बाद 7 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा, मिल के मालिक ने हमसे घटना को छिपाने की कोशिश की और पुलिस को सूचित नहीं किया। इस घटना को लेकर मामला दर्ज करेंगे।
विशाखापट्टनम गैस कांड पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त, राज्य और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
मजदूरों का हाल जानने रायगढ़ कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मजदूरों के परिवार वालो से मुलाकात की है। गंभीर तीन मजदूरों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। बता दें कि विशाखापट्टनम में एक केमिकल प्लांट में गैस लीकेज होने से 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1000 अन्य प्रभावित हुए हैं। प्लांट के तीन किमी के दायरे से 200 से 250 परिवारों के लगभग 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये बतौर राहत देने की घोषणा की है। हालांकि अब वहां हालात नियंत्रण में है। अधिकारी विशाखापट्टनम में स्टीरीन मोनोमर गैस के रिसाव के कारणों का पता लगा रहे है।


Download Android App
Download iOS App



