गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के महादयी नदी पर दिए बयान के बाद गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को यह स्पष्ट करने की चुनौती दी है कि वह उनके बयान से सहमत हैं या नहीं। गौरतलब है कि राज्यपाल ने कहा था कि तटीय राज्य को महादयी नदी के मुद्दे पर धोखा दिया गया है।
असम 2019 : CAB और NRC को लेकर प्रदर्शनों की चिंगारी के लिए याद किया जाएगा ये साल
जीएफपी प्रमुख विजई सरदेसाई ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि मुख्यमंत्री इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाने का इरादा रखते हैं तो उनकी पार्टी गोवा सरकार के साथ खड़ी है। सरदेसाई ने शुक्रवार को कहा, ‘‘यहां तक कि राज्यपाल ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि गोवा को महादयी मुद्दे पर धोखा दिया गया है, हमारी सरकार के पास इस पर कहने के लिए कुछ भी नहीं है। यह सरकार को मेरी चुनौती है, राज्य के जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) मंत्री और मुख्यमंत्री अपना रुख स्पष्ट करें कि क्या गोवा को धोखा दिया गया है या नहीं।’’


Download Android App
Download iOS App



