गोवा के हवाई अड्डे को शुक्रवार की दोपहर की आग की घटना के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
हवाईअड्डे पर नौसेना के लड़ाकू विमान के एक ड्रॉप टैंक के नीचे गिरने से यह हादसा हुआ था। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा मिग-29के के उड़ान भरते समय इसका ड्रॉप टैंक नीचे गिर गया था जिससे हवाई अड्डे के मुख्य रनवे पर आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि अपराह्न दो बजे हुई घटना के बाद हवाई अड्डे को कुछ घंटों के लिये बंद कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
गोवा हवाई अड्डे का इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों सेवाओं के लिये किया जाता है। शर्मा ने कहा हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं जल्द से जल्द फिर शुरू करने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



