गोवा भाजपा ने सोनाली फोगाट हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सेवियो रोड्रिग्ज ने ट्वीट कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर की सीबीआई की मांग
रोड्रिग्ज ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश की प्रमोद सावंत सरकार से सोनाली फोगाट हत्या मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने की मेरी गंभीर अपील है।…. निश्चित ही न्याय होना चाहिये । इस तरह का दुर्भाग्यपूर्ण अपराध गोवा को बदनाम करने वाला है ।’’
गोवा मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं यह बड़ा बयान
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पहले कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो सरकार इस मामले की जांच केंद्रीय ऐजेंसी को सौंपेगी। इस बीच, चंडीगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत की जांच के लिए हरियाणा पुलिस मंगलवार को उनके फार्महाउस पर गयी।


Download Android App
Download iOS App



