गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोड़ांकर ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पिछले सप्ताह पार्टी के 10 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के मामले का पूरी तरह अध्ययन करने के बाद न्यायालय का रुख कर सकती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद इस्तीफा देने वाले चोड़ांकर ने कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष के तौर पर बने रहेंगे क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस 7 जुलाई को अपने 15 विधायकों में से 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर क्या प्रतिक्रिया देगी? उन्होंने कहा, “हम मामले का अध्ययन करने के बाद अदालत जाने पर विचार कर रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



