बीजेपी ने बुधवार को उत्तराखंड से विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। कुछ दिन पहले विधायक का अपने घर पर एक जश्न के दौरान बंदूक और रिवाल्वर लहराकर डांस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
बीजेपी के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने विधायक के कई सार्वजनिक दुर्व्यवहार पर संज्ञान लेते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वीडियो सामने आने के बाद राज्य के नेताओं ने विधायक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

उन्होंने बताया कि इससे पहले की कथित खराब आचरण की घटनाओं को लेकर पार्टी उन्हें पहले ही निलंबित कर चुकी थी। गौरतलब है की विधायक का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह 4-4 पिस्टल लहराते हुए फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे। डांस करते हुए विधायक चैंपियन शराब पी रहे थे।
वीडियो में आपत्तिजनक व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। वीडियो सामने आते ही विधायक ने अपनी सफाई देते हुए कहा, यह वीडियो उनके किसी पारिवारिक समारोह का है। उनकी दादी खुद उत्तराखंड के लैंसडौन की हैं। इस राज्य के प्रति उनका पूरा कृतज्ञ है। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो एडिट किया हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



