भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, हर रोज़ नए मामले सामने आ रहे है. इसी सम्बन्ध में गोवा के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गोवा के पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
उन्होंने कहा कि मीणा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
अधिकारी ने कहा,“उनकी जांच रिपोर्ट सोमवार सुबह आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।”
वहीँ गोवा में कोरोना संक्रमण की बात करें तो रविवार तक, गोवा में कोविड-19 के 31,958 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 401 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



