कांग्रेस पार्टी ने 14 फरवरी को गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पांच और प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी अब तक 36 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पणजी से एकवीस गोम्स, सिरोडा से तुकाराम बोरकर और वास्को डा गामा सीट से जोस लुइस कार्लोस अल्मीडा चुनाव लड़ेंगे।
इसके अलावा, बेनौलिम सीट से एंथनी डायस और कुर्कोरेम सीट से अमित पाटकर कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों की नयी सूची में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कार्लोस अल्मेडा और आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स का नाम शामिल है।
कांग्रेस अब तक राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 36 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने बृहस्पतिवार को पणजी, शिरोदा, वास्को, बेनौलिम और कर्चोरेम सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। कांग्रेस ने एल्विस को पणजी जबकि अल्मेडा को वास्को सीट से मैदान में उतारा है।


Download Android App
Download iOS App



