भाजपा विधायक जोशुआ डिसूजा ने बृहस्पतिवार को गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के वास्ते अपना नामांकन दाखिल किया। इस पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। मापुसा के विधायक डिसूजा ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में विधान सचिव नम्रता उलमान के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।’
मुझे यकीन वह सत्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे – अरविंद सावंत
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ भाजपा के विधायक श्री जोशुआ डिसूजा द्वारा गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के समय मौजूद रहा। मुझे यकीन है कि वह सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’
आपको बता दे की गोवा में मौजूदा सरकार धर्मनिरपेक्ष दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही हैं । मापुसा से विधायक उनकी इस सोच का सबसे सटीक उदाहरण हैं । गोवा में भाजपा बहुमत के करीब लेकिन निर्दलीय व गोमांतक पार्टी के समर्थन से सरकार बनाने में कामयाब हो पायी । गोवा का ईसाई धर्म भी काफी अहम हैं ।


Download Android App
Download iOS App



