गोवा के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने ‘गोवा चर्च’ से संबद्ध संगठनों द्वारा पिछले सप्ताह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ आयोजित रैली में ‘‘बच्चों की मौजूदगी’’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गोवा चर्च से संबद्ध संगठनों ने मारगांव के लोहिया मैदान में 24 जनवरी को सीएए के खिलाफ एक रैली आयोजित की थी।
एनजीओ ‘स्टॉप चाइल्ड अब्यूज नाउ’ (एससीएएन) ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक से रैली में बच्चों की मौजूदगी की शिकायत दर्ज कराई। एससीएएन के निदेशक एमीदियो पिन्हो ने शिकायत में कहा कि इस तरह के स्थानों पर ले जाने से बच्चे प्रभावित होते हैं। यह उन्हें कमजोर बनाता है।
वायनाड में राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना, बोले- गोडसे और मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास रखते हैं
शिकायत में कहा कि ऐसे में बच्चे राजनीतिक विचारधारा, आक्रामक और अक्सर अपमानजनक भाषा से अवगत होते हैं और इसका उन पर गहरा असर पड़ता है। उसने कहा कि ऐसी रैलियों में बच्चों का जाना उनके संवेदनशील मन के लिए हानिकारक हो सकता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



