Goa Nightclub Fire: गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ के अग्निकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अग्निकांड के बाद क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा देश छोड़कर भाग गए थे। वहीं घटना के संबंध में रेस्तरां के सह-मालिक अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
Goa Club Fire: लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
गोवा पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस घटना के सिर्फ दो दिन के अंदर जारी हुआ है। आम तौर पर, इस प्रक्रिया में एक हफ्ता या उससे ज्यादा समय लगता है, लेकिन गोवा पुलिस की कोशिशों और केंद्रीय एजेंसियों के मजबूत सपोर्ट की वजह से यह प्रक्रिया बहुत तेजी से पूरी हुई। बता दें कि ब्लू कॉर्नर नोटिस आरोपियों को ट्रेस करने में मदद करेगा और उन्हें उनके मौजूदा गंतव्य से किसी दूसरे देश में जाने से रोकेगा।
दिल्ली से एक और आरोपी गिरफ्तार

वहीं, इस मामले से जुड़े एक और आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी हुआ था। अग्निकांड में जब पुलिस टीम उसके घर गई तो वह फरार मिला था।अजय यहां लाजपत नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में स्पाइन की बीमारी बताकर भर्ती हो गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अजय गुप्ता को गोवा लाने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अजय गुप्ता समेत इस मामले में अब तक छह लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।.
Goa Fire Incident: अब तक छह लोग गिरफ्तार

अब तक, पुलिस ने इस हादसे के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नाइट क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर, सह-मालिक अजय गुप्ता और एक कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में 5वीं गिरफ्तारी, पुलिस ने फरार मालिकों के खिलाफ जारी किया नोटिस



Download Android App
Download iOS App



