गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजस्व में कमी एवं आर्थिक नरमी के कारण राज्य के कर्ज के जाल में फंसने के तरफ बढ़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति ‘स्थिर’ है। सावंत ने कहा कि गोवा के राजस्व के मुख्य स्रोत खनन से जुड़ी गतिविधियां हैं जो बंद हो गयी हैं लेकिन उनकी सरकार घाटे की पूर्ति के लिए अन्य विकल्प तलाश रही है।
मीडिया के एक धड़े में चल रही खबरों में दावा किया गया था कि अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य बड़े पैमाने पर कर्ज ले रहा है। सावंत ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य के कर्ज स्वीकार्य सीमा से ऊपर नहीं गए हैं।
उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार अतीत में भी कर्ज लेती रही है। सरकार 20 साल से कर्ज लेती रही है। कर्ज लेने की एक निश्चित सीमा है और हम उससे आगे नहीं बढ़ रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App



