मैसूर एयरपोर्ट पर पूर्व CM सिद्धारमैया ने अपने ही सहयोगी को मारा थप्पड़

Summary :

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया कुछ लोगों के साथ एयरपोर्ट पर चल रहे है तभी उनके साथ एक और शख्स सफेद कपड़े में नजर आता है।  

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुस्से में सरेआम अपने एक सहयोगी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया है। हालांकि अभी तक थप्पड़ मरने की वजह का पता नहीं चल सका है। दरअसल, आज सिद्धारमैया मैसूर में मौजूद थे। इस दौरान उनके आदमी ने किसी अधिकारी से सिद्धारमैया से बात कराने की कोशिश की।
मोबाइल फोन को सिद्धारमैया के कान पर लगा दिया। इसके बाद सिद्धारमैया ने आपा खो दिया और सबके सामने अपने ही कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया कुछ लोगों के साथ एयरपोर्ट पर चल रहे है तभी उनके साथ एक और शख्स सफेद कपड़े में नजर आता है।

सिद्धारमैया उनसे कुछ बात करते हैं और फिर थप्पड़ जड़ देते हैं। वायरल वीडियो को लेकर अभी तक सिद्धारमैया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। यह पहली बार नहीं है जब सिद्धारमैया अपने इस तरह के गुस्सैल बर्ताव को लेकर चर्चा में आए हो। इससे पहले इस साल जनवरी में भी सिद्धारमैया पर एक महिला से बदसलूकी करने का आरोप लगा था।

सिद्धारमैया के पास एक महिला कुछ शिकायत लेकर पहुंची थी। जैसे ही उस महिला ने बात शुरू की, सिद्धारमैया भड़क गए और महिला के हाथ से माइक छीन ली। इसी दौरान सिद्धारमैया का हाथ महिला के दुपट्टे पर चला गया और उन्‍होंने उसे नीचे की ओर झटक दिया। हालांकि सिद्धारमैया ने बाद में सफाई भी दी थी।

Desk Team