सोने की चड्डी पर मचा बवाल… अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई से आया शातिर तस्कर गिरफ्तार, 96 लाख का Gold जब्त

Summary :

Gold in Underwear: एयरपोर्ट पर कड़े नियम और पकड़े जाने का डर होने के बावजूद लोग विदेश से सोने की तस्करी करने से नहीं रुकते। लालच में आकर वे गलत तरीके अपनाते हैं और अक्सर पकड़े जाते हैं। कभी-कभी लोग सोना निगलकर भी लाते हैं, लेकिन चेकिंग के दौरान पकड़े जाते हैं। हाल ही में दुबई से अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री की चालाकी अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ ली। सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंट यूनिट ने एक संदिग्ध यात्री को रोका और उसकी तलाशी ली। जब उसके पर्स और अंडरवियर की जांच की गई, तो अधिकारी भी हैरान…

Gold in Underwear: एयरपोर्ट पर कड़े नियम और पकड़े जाने का डर होने के बावजूद लोग विदेश से सोने की तस्करी करने से नहीं रुकते। लालच में आकर वे गलत तरीके अपनाते हैं और अक्सर पकड़े जाते हैं। कभी-कभी लोग सोना निगलकर भी लाते हैं, लेकिन चेकिंग के दौरान पकड़े जाते हैं। हाल ही में दुबई से अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री की चालाकी अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ ली।

सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंट यूनिट ने एक संदिग्ध यात्री को रोका और उसकी तलाशी ली। जब उसके पर्स और अंडरवियर की जांच की गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोपी ने दोनों जगह 24 कैरेट सोना छुपा रखा था। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत सोना जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं, पूरा मामला विस्तार से…

Ahmedabad Airport Viral Video: यात्री की घबराहट ने खोला राज़

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सब कुछ रोजाना की तरह चल रहा था, यात्री आ-जा रहे थे। लेकिन कस्टम की नजरे किसी खास शख्स को ढूंढ रही थी। दुबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-016 जैसे ही उतरी, एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम एक्टिव हो गई। पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर एक यात्री पर पहले से ही शक था। जैसे ही वह यात्री पंहुचा, अधिकारियों ने उसे रोक लिया। शुरुआती पूछताछ में वह सामान्य दिखने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी घबराहट बहुत कुछ बयान कर रही थी। इसके बाद उसकी गहन तलाशी का फैसला किया गया।

Ahmedabad Airport Gold Smuggling: अंडरवियर और पर्स से 96 लाख का सोना बरामद

Gold in Underwear
Ahmedabad Airport Gold Smuggling (Image- Social Media)

तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके पॉकेट पर्स में से दो सोने के बिस्किट और एक कटा हुआ सोने का टुकड़ा मिला। जिसका कुल वजन 324.140 ग्राम था और शुद्धता 999.0 यानी 24 कैरेट पाई गई। बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹51,73,274 बताई जा रही है। मामला यही खत्म नहीं हुआ उसकी अंडरवियर से भी सोना नहीं निकला

यात्री ने अपने पहने हुए अंडरवियर में सोने का पेस्ट छुपाया हुआ था। विशेष प्रक्रिया के जरिए जब उस पेस्ट को निकाला गया तो उसमें से 277.800 ग्राम सोना बरामद हुआ। जिसकी शुद्धता भी 999.0 यानी 24 कैरेट थी। बाजार में इसकी कीमत ₹44,33,688 आंकी गई। इस तरीके से तस्करी करने की यह कोशिश बेहद सुनियोजित थी, लेकिन नाकाम हो गई।

Dubai Gold Smuggling Case: दुबई जैसे रूट्स से आने वाले यात्रियों पर नजर

Gold in Underwear
Dubai Gold Smuggling Case (Image- Social Media)

इस कार्रवाई में पैसेंजर प्रोफाइलिंग और खुफिया जानकारी की बड़ी भूमिका रही। एयर इंटेलिजेंस यूनिट लगातार दुबई जैसे रूट्स से आने वाले यात्रियों पर नजर रखती है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कस्टम्स की सतर्कता ने एक बार फिर बड़ी खेप देश में आने से रोक दी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में लगी हुई हैं कि आरोपी किसके इशारे पर काम कर रहा था, और आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़, 1 महिला की मौत, बच्ची समेत 8 घायल, मची चीख-पुकार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।