Gwalior Kalash Yatra Stampede: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भगदड़ की ये घटना ग्वालियर में नवग्रह पीठ के कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान हुई। यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था।
Gwalior Kalash Yatra Accident: भीड़ के नीचे दब गईं महिलाएं

आपको बता दें, आज से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलने वाले नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी। यात्रा के दौरान भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई, जिस वजह से अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे कई महिलाएं भीड़ के नीचे दब गईं।
70 वर्षीय महिला की मौत
जानकरी के अनुसार, हादसे में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत 9 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। परिजन ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Gwalior Stampede News: प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: Breaking News ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव


Download Android App
Download iOS App




