उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले भक्तों के लिए कोविड -19 दिशानिर्देश जारी किए। उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किये दिशानिर्देशों के मुताबिक,”श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में प्रवेश के लिए कोविड-19 टेस्ट आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो 72 घंटे से पहले जारी ना की गई हो।” इसके अलावा, श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल फोन में भारत सरकार द्वारा बनाई गई आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करनी होगी।
इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कुंभ मेले में ना आने की सलाह दी गई है। बता दें कि इससे पहले रविवार को यानी कल राज्य सरकार ने मेले में मौजूद लोगों के लिए यह अनिवार्य कर दिया था कि वे मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर आए, ताकि वे इस कार्यक्रम में भाग ले सकें।
केंद्र सरकार ने अपने दिशानिर्देशों में कहा, “कुंभ मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखंड सरकार के साथ पंजीकृत होना चाहिए और अपने राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र / जिला अस्पताल / मेडिकल कॉलेज से अनिवार्य चिकित्सा प्रमाणपत्र प्राप्त करना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App



