भारत सरकार ने कर्नाटक के लिए 3,467.62 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त जारी की : मुख्यमंत्री बोम्मई

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर हस्तांतरण के तहत 3,467.62 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त जारी करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर हस्तांतरण के तहत 3,467.62 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त जारी करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह राशि राज्य के विकास को गति देने में मदद करेगी।
बोम्मई ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि यह किस्त ऐसे समय में जारी की गई है, जब कर्नाटक कोविड-19 की तीसरी लहर का सामना कर रहा है।

बोम्मई ने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत कर्नाटक के लिए 3,467.62 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त जारी की है। इसमें से 1,733.81 करोड़ रुपये जनवरी 2022 की नियमित किस्त, जबकि 1,733.81 करोड़ रुपये अग्रिम किस्त के हैं। इसके लिए मैं कर्नाटक की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताता हूं।’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘‘यह रकम प्रमुख क्षेत्रों में खर्च के लिए, मांग को मजबूती प्रदान करने और कर्नाटक के आर्थिक विकास को गति देने में मदद करेगी। खासतौर पर ऐसे समय में, जब राज्य कोविड-19 की तीसरी लहर से जूझ रहा है, तब अग्रिम किस्त मिलना बड़ी राहत है।

Desk Team