उत्तराखण्ड में एक लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को केंद, सरकार की अनुमति मिलने के बाद बुधवार शाम निलंबित कर दिया गया। जबकि एक अन्य आईएफएस को ट्रांसफर कर, मुख्यालय अटैच कर दिया गया हैं।
राज्य सतकर्ता विभाग ने राज्य सरकार से मांगी कार्रवाई की अनुमति
वन विभाग के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने आज यहां बताया कि किशन चन्द और सुहाग कुमार को निलंबित किया गया है। इससे पूर्व, किशन चन्द के स्वैछिक सेवानिवृत्त सम्बंधित आवेदन को निरस्त कर दिया गया है। इनके खिलाफ राज्य सतर्कता विभाग ने आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के लिये सरकार से अनुमति मांगी हुई है। इन दोनों के निलंबन के साथ राष्ट्रीय कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल कुमार को मुख्यालय में हॉफ कार्यालय से सम्बद्व किया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह सभी अधिकारी पर पांखरो वन क्षेत्र में तैनाती के दौरान, बड़ संख्या में बिना अनुमति निर्माण और अवैध कटान में लिप्त होने के आरोप हैं।


Download Android App
Download iOS App



