एनएएफआईएस प्रणाली के माध्यम से मृत व्यक्ति की पहचान करने वाला मप्र पहला राज्य : अधिकारी का दावा

Summary :

मध्यप्रदेश, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगर प्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एनएएफआईएस) के माध्यम से किसी अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

मध्यप्रदेश, नेशनल ऑटोमेटेड फिंगर प्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एनएएफआईएस) के माध्यम से किसी अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।
एनएएफआईएस डेटाबेस से मृतक की पहचान करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य 
पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत देश के सभी राज्यों में एनएएफआईएस वर्कस्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मप्र देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां एनएएफआईएस डेटाबेस के माध्यम से एक अज्ञात मृतक की पहचान की गई और हत्या के मामले के सुराग मिले।
उन्होंने कहा, ‘‘ 24 अप्रैल को सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के रैयाराव के जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। सचूना के बाद सिवनी से निशान विशेषज्ञ रितु उइके ने मृत व्यक्ति के उंगलियों के निशान लिए और फिर जिले में एनएएफआईएस वर्कस्टेशन का इस्तेमाल किया।’’
पुलिस ने हत्या के आरोप दर्ज किया 
उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान लसुदिया अमरा निवासी ईश्वर सिंह के तौर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि उसे 2017 में उज्जैन जिले के माकड़ोन थाने क्षेत्र में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 

Desk Team