महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव को कहा कि वह जल्द से जल्द बेमौसम बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन शुरु करें ताकि किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में मॉनसून बाद की भारी वर्षा ने फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुँचाया और निचले इलाके वाले खेतों में जलभराव हो गया।
भारतीय नेताओं को मना करना और यूरोपीय नेताओं को जम्मू-कश्मीर जाने देना संसद का अपमान : कांग्रेस
हालात की गंभीरता के मद्देनजर फडणवीस ने फसल को पहुंची क्षति का आकलन जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया कि फड़णवीस ने मुख्य सचिव को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने का निर्देश दिया।
पिछले कुछ दिनों में हिंगोली, परभणी, औरंगाबाद और जलगाँव जिलों में भारी बारिश हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को परभणी में घर की दीवार के ढहने से एक पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि हिंगोली में नहर पार करने की कोशिश करते हुए एक व्यक्ति उसमें डूब गया।


Download Android App
Download iOS App



