झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि राज्य की युवा शक्ति प्रतिभा की धनी है इसलिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री दास ने यहां प्रशिक्षित 69 युवाओं को दुबई में नियोजन के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की युवा शक्ति प्रतिभा की धनी है इसलिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने का प्रतिबद्ध प्रयास सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में यहां के युवा वर्ग को निजी क्षेत्रों में बड़ संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राज्य की श्रम शक्ति अन्य राज्यों से बेहतर और अनुशासित है। मुख्यमंत्री ने दुबई की निजी कंपनी डीयूएलएससीओ से नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं से कहा, ‘‘आप अपनी कार्यक्षमता की बदौलत ऐसी पहचान बनाएं की पूरी दुनिया यह कहे कि झारखंड की युवा शक्ति वाकई बेहतर और अनुशासित है। रज्य की पहचान युवा ही हैं। नए राज्य के निर्माण में युवाधन का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



