JNU बवाल पर बोले राज्यपाल धनखड़-शैक्षणिक संस्थानों में हिंसा बर्दाश्त नहीं

Summary :

राज्यपाल धनखड़ ने कहा,‘‘जेएनयू हिंसा की निंदा करने वाले अधिकारियों की पिछले दिनों जाधवपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना को लेकर चुप्पी दुखद और चिंता का विषय है।’’

नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसक घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सह कुलाधिपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिंसा और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। 
राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर कहा,‘‘शैक्षणिक संस्थानों में हिंसा और अराजकता चिंताजनक है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा,‘‘जेएनयू हिंसा की निंदा करने वाले अधिकारियों की पिछले दिनों जाधवपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना को लेकर चुप्पी दुखद और चिंता का विषय है।’’ 
उल्लेखनीय है कुछ दिनों पहले जाधवपुर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के तौर पर और विशेष अतिथि रुप में दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल धनखड़ को छात्रों के विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा था।

Desk Team