भाजपा नेता की हत्या पर राज्यपाल धनखड़ ने बंगाल के शीर्ष अधिकारियों को किया तलब

Summary :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनीष शुक्ला की हत्या के परिप्रेक्ष्य में राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को समन भेजकर उनसे जवाब तलब किया है।

श्री धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के बीच टीटागढ़ के पार्षद मनीष शुक्ला की नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना के मद्देनजर राज्य के अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को कल सुबह 10 बजे तलब किया गया है।’’ 

बता दें, उत्तरी 24 परगना जिले के टीटागढ़ में रविवार को कुछ अज्ञात मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने भाजपा नेता गोली मार दी थी। मनीष शुक्ला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। 
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेताओं ने इसके खिलाफ बीटी रोड पर धरना प्रदर्शन किया था।

Ujjwal Jain