मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की डांवाडोल स्थिति के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने बुधवार को कहा है कि वह स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं और राजभवन पहुंचने के बाद ही कोई फैसला करेंगे। बता दें की ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी से इस्तीफे के बाद राज्य सरकार गिरने की कगार पर खड़ी है।
लखनऊ में होली मनाने पहुंचे राज्यपाल टंडन ने कहा कि वह मध्य प्रदेश में जारी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। इन हालात में उन्हें जो फैसला करना होगा वह राजभवन पहुंचकर करेंगे। टंडन ने कहा, “अभी मैं यहां दर्शक हूं, जब तक कि मैं वहां जाता नहीं हूं। जो पत्र आए हैं, लोगों ने शिकायतें की होंगी तो वे सारी चीजें देखने के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकता हूं।
MP के सियासी घटनाक्रम के बीच राहुल गांधी ने PM पर लगाया कांग्रेस सरकार को ‘अस्थिर’ करने का आरोप
अभी मैं होली में सब से मिलने घर पर बैठा हूं।” वह मध्य प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक सूरतेहाल के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस तथा दावा करने वाली अन्य पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए क्या आमंत्रित करेंगे? टंडन ने कहा कि अभी वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 22 अन्य पार्टी विधायकों ने भी त्यागपत्र दे दिया है। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। ज्योतिरादित्य बुधवार को भाजपा में शामिल हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



