ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने नवीन पटनायक को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले बीजद प्रमुख ने रविवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। बीजद को 146 विधानसभा सीटों से में 112 सीटें मिली हैं। राज भवन के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ बीजद को मिले बहुमत से संतुष्ट होने के बाद, माननीय राज्यपाल ने नवीन पटनायक को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।’’
सरकारी सूत्रों ने बताया कि लगातार पांचवीं बार बीजद विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पटनायक ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी के 112 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी थी। पटनायक 29 मई को रिकॉर्ड, लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया था जिसमें बीजद को जबर्दस्त बहुमत मिला है। ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं लेकिन पत्कुरा सीट पर एक प्रत्याशी के निधन और फिर चक्रवात फोनी की वजह से दो बार चुनाव टाला जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



