बॉलीवुड पर छाया महामारी का साया, अक्षय के बाद कोरोना की चपेट में आए गोविंदा

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और इस वक्त अपने घर पर क्वारंटाइन है। अभिनेता ने कहा है कि वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। रविवार सुबह कोरोना पॉजिटिव हुए गोविंदा ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच करवा लेने का अनुरोध किया है।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और इस वक्त अपने घर पर क्वारंटाइन है। अभिनेता ने कहा है कि वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। रविवार सुबह कोरोना पॉजिटिव हुए गोविंदा ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच करवा लेने का अनुरोध किया है।
अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा है, “मैंने अपना जांच कराया है और वायरस को दूर रखने के लिए सभी सावधानियां बरत रहा हूं। आज सुबह हल्के लक्षणों के साथ मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। घर में बाकी सभी नेगेटिव आए हैं। सुनीता (पत्नी) कुछेक हफ्ते पहले कोविड-19 से ठीक हुई है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस वक्त घर पर क्वारंटाइन में हूं और सभी चिकित्सकीय दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं हर किसी से आवश्यक सावधानियां बरतने का अनुरोध करता हूं। कृपया अपना ध्यान रखें।”
बता दें कि इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया है। मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और आवश्यक चिकित्सकीय मदद ले रहा हूं।’’

Desk Team