आज चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की भी कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई है। वही, दूसरी तरफ आप भी आज बड़ी बैठक करने वाली है। कहा जा रहा कि इस बैठक के बाद आप द्वारा सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है।
अरविंद केजरीवाल ने किया था ऐलान
बता दें, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी गुजरात के लिए सीएम चेहरे का ऐलान 4 नवंबर को करेगी। उन्होंने इसके लिए जनता की राय मांगी है। उन्होंने इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है, जहां से जनता उन्हें एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉइस मेल और ईमेल के जरिए अपने सुझाव दे सकती है। आप पार्टी द्वारा चुनाव के लिए कमर कस ली गई है।
कई बड़े नेता बैठक में होंगे शामिल
वही, बीजेपी के इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय और पुरुषोत्तम रूपाला देर रात अहमदाबाद पहुंचे है। गुजरात बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल, सीएम भूपेंद्र पटेल समेत पार्टी के प्रमुख नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी।
दो चरणों में हो सकते है चुनाव
गुजरात में पिछले 27 साल से बीजेपी की सरकार है। कहा जा रहा कि इस बार गुजरात चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जा सकता है। पिछले बार भी ऐसे ही चुनाव कराया गया था। अगर चुनाव की तारीखों का ऐलान होता है तो 2 दिसंबर को पहला चरण और 5 या 6 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान हो सकती है। इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होते जा रहा है। क्योंकि बीजेपी गुजरात में 27 सालों से सत्ता में बैठी है, जबकि इस बार आम आदमी पार्टी उसे कड़ी टक्कर दे रही है।


Download Android App
Download iOS App



