गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण एक मतदान जारी है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चरण के लिए प्रचार मैदान में हुंकार भर रहे हैं। अहमदाबाद में रोडशो से पहले गांधीनगर के कलोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोला। रावण वाले उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गली देने का कंपीटिशन चल रहा है।
कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तो राम सेतु से भी नफरत है। कांग्रेस में पीएम पद को नीचा दिखाने के लिए इस बात पर कंपीटिशन चल रहा है कि कौन सबसे ज्यादा गाली दे सकता है। उन्होंने कहा कि लोग जितना किचड़ उछालेंगे कमल उतना ही खिलेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर कभी यकीन नहीं किया वे अब रामायण के ‘रावण’ को लेकर आए हैं। मुझे आश्चर्य है कि मेरे लिए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के बावजूद उन्होंने पश्चाताप नहीं किया, माफी मांगने के बारे में तो भूल ही जाओ।’’
AAP के गोपाल इटालिया का आरोप – ‘जानबूझकर स्लो वोटिंग करा रहा है EC, एक बच्चे को हराने के लिए इतना मत गिरो ‘
गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’ खड़गे की इस टिप्पणी को बीजेपी ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण हिस्से के 19 जिले शामिल हैं।
कलोल सहित शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



