Gujarat CM Patel In Jharkhand: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता एनडीए को चार सौ से ज्यादा सीटें देकर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कर चुकी है।
Highlights:
- झारखंड में बोले गुजरात के सीएम पटेल
- राज्य की सभी 14 सीटों पर जीतेगा एनडीए- सीएम पटेल
- जिसे कोई नहीं पूछता, उसे पीएम मोदी पूजते हैं- सीएम पटेल
प्रत्याशी समीर उरांव के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को किया संबोधित
पटेल बुधवार को लोहरदगा से भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि झारखंड की जनता राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों को जीत तो दिलाएगी ही, इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाएगी। डबल इंजन की सरकार ही राज्य का तेज विकास कर सकती है।
जिसे कोई नहीं पूछता, उसे पीएम मोदी पूजते हैं- सीएम पटेल
आदिवासियों के हित में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए गुजरात के सीएम ने कहा कि उन्होंने आदिवासियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित 15 सेक्टरों के लिए योजनाएं चलाई हैं। वह पहले पीएम हैं, जो झारखंड में महान आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचे। जिसे कोई नहीं पूछता, उसे पीएम मोदी पूजते हैं। उनके संकल्पों ने देश के गरीबों को भी गरिमामयी जीवन दिया है। बैंक पहले जरूरतमंदों को बिना गारंटी के लोन नहीं देते थे, अब पीएम खुद सबकी गारंटी बने हैं।
देवघर में उन्होंने एम्स की आधारशिला रखी- सीएम पटेल
उन्होंने कहा कि देवघर में उन्होंने एम्स की आधारशिला रखी और उद्घाटन भी किया। एयरपोर्ट का शिलान्यास किया और उद्घाटन करने भी आए। उनकी ही गारंटी है कि झारखंड उन राज्यों में है, जहां रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



