Gujarat elections : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की 5 वीं लिस्ट, अब तक 53 नामों का एलान कर चुकी पार्टी

Summary :

गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ दल बीजेपी को टक्कर देने तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी ने अपने 53 उम्मीदवारों का एलान कर दिया हैं। इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ दल बीजेपी को टक्कर देने तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी ने अपने 53 उम्मीदवारों का एलान कर  दिया हैं।  इस लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी  गुजरात की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।  लेकिन अभी तक पार्टी ने सिर्फ रणनीति के तहत पार्टी के जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया हैं।  पार्टी की गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति  कमेटी भी कांग्रेस की काट करने के लिए मुस्लिम व आदिवासी लोगों को लुभा रही हैं। आम आदमी पार्टी सयोंजक अरविंद केजरीवाल गुजरात में नुक्कड सभा कर पार्टी के लिए राज्य में माहौल तैयार कर रहे हैं। अपने कार्यक्रम में केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से कई वादे कर दिए हैं।  दिल्ली पंजाब की तरह ही गुजरात व हिमाचल में भी पार्टी दमखम भर रही हैं।  
आप ने दिया नारा – अभी बदलाव की जरूरत है! एक_मौका_केजरीवाल।” 
आम आदमी पार्टी की गुजरात ईकाई ने १२ उम्मीदवारों की ५ वीं लिस्ट जारी की हैं।  गुजरात ईकाई ने सभी उम्मीदवारों को बधाई व शुभकामनांए दी हैं।   अभी बदलाव की जरूरत है! #एक_मौका_केजरीवाल।”
आपको बता दे की आम आदमी पार्टी दिल्ली , पंजाब के बाद अलग राज्यों में  पार्टी का विस्तार कर रही हैं। पार्टी पूर्व में भी कई राज्यों में चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन पार्टी उन राज्यों में कोई खासी सियासी लाभ नहीं पा सकी। लेकिन पार्टी का राज्य में जीत पाना आसान नहीं हैं, क्योंकि केंद्र में सत्तारूढ बीजेपी की गुजरात की प्रयोगशाला कही जाती हैं , इससे अलग गुजरात में पीएम मोदी की लोकप्रियता को चुनौती दे पाना बहुत भारी हैं । गुजरात में बीजेपी 32 वर्षों से लगातार शासन कर रही हैं । पीएम मोदी भी गुजरात में तीनों बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की हैं ।   
 

Desk Team