गुजरात : भारतीय नौसेना ने छठा डोर्नियर एयरक्राफ्ट स्क्वाड्रन किया शामिल

Summary :

इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 314 को ‘रैपटर्स’ कहा जाता है। यह अगली पीढ़ी के चार डोर्नियर विमानों के साथ संचालित होगा, जिन्हें हाल में शामिल किया गया है।

भारतीय नौसेना ने गुजरात में रणनीतिक रूप से अहम पोरबंदर शहर में अपने छठे ‘डोर्नियर एयरक्रॉफ्ट स्क्वाड्रन’ को शुक्रवार को शामिल किया। यह पाकिस्तान से लगी समुद्री सीमा के नजदीक तटीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा। उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल एमएस पवार ने इसे शामिल किया। 
इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 314 को ‘रैपटर्स’ कहा जाता है। यह अगली पीढ़ी के चार डोर्नियर विमानों के साथ संचालित होगा, जिन्हें हाल में शामिल किया गया है। इस मौके पर पवार ने कहा कि उत्तरी अरब सागर में समुद्री सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाने की हमारी कोशिश में इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 314 को शामिल करना एक और मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सबसे पहले जवाब देगा। 

Desk Team