झारखंड के कोडरमा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रस्तावित उम्मीदवार सुभाष यादव ने मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया में हुई देरी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
श्री यादव ने झारखंड के घोड़ में मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया में देरी के खिलाफ याचिका दायर की। उनके वकील ने मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले का आज विशेष उल्लेख किया तथा इसकी त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया, जिसे उसने मानते हुए सोमवार की तारीख मुकर्रर की है।
याचिकाकर्ता का कहना है कि उनका नाम जोड़ने में देरी इसलिए हुई, क्योंकि वह एक मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। याचिकाकर्ता का आरोप है कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है। श्री यादव ने अपने निवास स्थान को बिहार से झारखंड के घोड़ में स्थानांतरित किया है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसमें देरी की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



