गुजरात में कोविड-19 के मामलों में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से कमी आने के मद्देनजर राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 फरवरी से प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में सिर्फ ‘ऑफलाइन’ (शिक्षकों और छात्रों की शारीरिक उपस्थिति के साथ) प्रारूप में पढ़ाई होगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने एक ट्वीट में इस बाबत घोषणा की।
वघानी ने कहा कि इस बीच, राज्य सरकार ने सरकारी प्राथमिक शिक्षकों के तबादले के 2012 के नियमों की समीक्षा की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



