देश की रक्षा करने वाले भी नहीं सुरक्षित! ट्रेन में कंबल मांगने पर आरोपी जूबेर ने आर्मी जवान को चाकू गोदकर मारा डाला

Summary :

Gujarat Sabarmati Express Stabbed: पंजाब से गुजरात जा रही साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस ट्रेन में एक फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक फौजी की पहचान गुजरात के रहने वाले जिगर कुमार रूप में हुई है। Sabarmati Express In Rajasthan: कैसे जन्मा विवाद? पूरा विवाद एक कंबल को लेकर उपजा था। दरअसल फौजी ने ठंड लगने के दौरान एसी कोच के अटेंडेंट से कंबल मांगा। एसी कोच का अटेंडेंट जुबैर मेनन ने कंबल देने से इनकार कर दिया, यह कहकर कि कंबल सिर्फ एसी कोच के…

Gujarat Sabarmati Express Stabbed: पंजाब से गुजरात जा रही साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस ट्रेन में एक फौजी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक फौजी की पहचान गुजरात के रहने वाले जिगर कुमार रूप में हुई है।

Sabarmati Express In Rajasthan: कैसे जन्मा विवाद?

पूरा विवाद एक कंबल को लेकर उपजा था। दरअसल फौजी ने ठंड लगने के दौरान एसी कोच के अटेंडेंट से कंबल मांगा। एसी कोच का अटेंडेंट जुबैर मेनन ने कंबल देने से इनकार कर दिया, यह कहकर कि कंबल सिर्फ एसी कोच के यात्रियों के लिए है।

Gujarat Sabarmati Express Stabbed,
Gujarat Sabarmati Express Stabbed, (source: social media)

Gujarat Sabarmati Express Stabbed: विवाद और हमला

कंबल न मिलने पर जिगर और जुबैर के बीच बहस हुई। यह बहस रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। उसके बाद ट्रेन जब राजस्थान के लूणकरणसर स्थित स्टेशन से आगे बढ़ी, तो अचानक जुबैर ने जिगर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद जिगर के शरीर से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। ट्रेन जब बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब जीआरपी ने पूछताछ की।

Gujarat Sabarmati Express Stabbed,
Gujarat Sabarmati Express Stabbed, (source: social media)

Army Jawan Murder: यात्रियों और सुरक्षा कर्मचारियों की प्रतिक्रिया

आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया और खून से सना चाकू स्टेशन के निकट मेरता रोड से बरामद हुआ। घायल जिगर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रेन में हुए इस हमले के बाद अंदर सफर कर रहे यात्रियों में डर का माहौल देखा गया। कुछ यात्रियों ने तुरंत टीटीई और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें: बोकारो में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13 लग्जरी गाड़ियां समेत 11 लोग गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।