धर्मनगरी में बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठण्ड

Summary :

धर्मनगरी में बारिश के साथ पड़े ओलों के चलते ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छूटा दी है।

हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): धर्मनगरी में बारिश के साथ पड़े ओलों के चलते ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छूटा दी है। हालांकि बहादराबाद और सिडकुल की ओर बारिश नहीं हुई, बल्कि बादल रहे और ठंडी हवाएं चली। दोपहर बाद तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। दिन के समय हरिद्वार में हुई बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी। हालांकि सुबह के समय हरिद्वार में आसमान साफ रहा। मंगलवार को एक घंटे तक बारिश हुई। शाम तक हरिद्वार में बारिश पड़ने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम तक हरिद्वार में ठंड बढ़ गई थी। वहीं वारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी रही। बहादराबाद स्थित जल अनुसंधान केंद के अनुसार अधिकतम तापमान 12 बजे तक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद दोपहर में ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया है। रात होते ही न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आ गई। 

Desk Team