उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन और पूजा करने के बाद उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई लोग कांग्रेस में आना चाहते है। उन्होंने कहा कि हम इतनी लोगों नहीं ले सकते, लेकिन योग्य लोगों को हम ले लेंगे।
हरीश रावत ने मंगलवार को कहा, जो लोग पार्टी छोड़ चुके थे वे वापस आना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई लोग भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। बीजेपी में अस्थिरता की स्थिति है। दरवाज़ा समय पर खोलना पड़ता है। अगर हमें लगता है कि किसी को लाने से चुनाव में फायदा है, तो उस पर विचार करेंगे। क्योंकि हम इतने लोग नहीं ले सकते, लेकिन जो योग्य हैं, हम उन्हें ले लेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल बदल को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले हरीश रावत का केदारनाथ धाम पहुंचना कई सियासी मायनों का रुख कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आगामी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इस दौरान वे केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों का लोकार्पण भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



