उत्तराखंड में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज से मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया है कि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका है। आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछारों के कई दौर चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आवाजाही में करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना
इधर कई इलाकों में दो दिन से बारिश न होने के बाद एकाएक तापमान में भारी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही चमोली में देर रात हुई बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होने से आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे छिनका, पीपलकोटी, पागलनाला, बेलाकोटी, नंदप्रयाग में बंद है। एनएच ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर रहा है, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।


Download Android App
Download iOS App



