जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आरएसएस द्वारा अपने संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के तहत प्रारंभिक दिनों में किए गए कार्यों की हर किसी ने सराहना की और वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों से यह बहुत अलग था।
देवगौड़ा ने कहा, ‘‘हेडगेवार (आरएसएस के संस्थापक सरसंघचालक) संघ या आरएसएस द्वारा किए गए कार्य आज किए गए कार्यों से अलग थे…कोई संबंध नहीं है।’’ यहां पत्रकारों से देवगौड़ा ने कहा कि उस समय संगठन ने जिस तरह का काम किया, उसकी सभी ने सराहना की। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता कि किसके समय में क्या हुआ….दिन प्रतिदिन क्या हुआ।
मेरा बेटा निर्दोष है, कल वो सबूतों के साथ जांच एजेंसी के सामने पेश होगा : अजय मिश्रा
गोलवलकर (माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर-आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक) ने रामलीला मैदान में क्या कहा, उसके बाद क्या हुआ, क्या राष्ट्रीय त्रासदी है…इसे उस पर छोड़ दें और विस्तार में न जाएं।’’ एस सवाल पर, देवगौड़ा ने याद किया कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने आपातकाल से जुड़े एक कार्यक्रम में विधानमंडल के बैंक्वेट हॉल में लालकृष्ण आडवाणी, रामा जोइस और अन्य नेताओं के साथ मंच साझा किया था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘‘उनके (भाजपा नेताओं के) भाषणों को सुनने के बाद, मैंने जवाब में कहा था कि उन्हें मंच का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए था। मुझे जो कहना था वह मैंने कहा है। मीडिया में भी यह खबर आई थी…अलग-अलग चीजों या स्थितियों को जोड़ना और यह कहना सही नहीं है कि मेरे आरएसएस के साथ अच्छे संबंध थे।’’
अजित के संबंधियों के यहां IT के छापे से भड़के पवार, बोले- लखीमपुर घटना की तुलना जालियांवाला बाग से करने पर हुई कार्रवाई
देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने हाल में आरोप लगाया था कि आरएसएस ने अपने ‘छिपे हुए एजेंडे’ के तहत इस देश में नौकरशाहों की एक टीम बनाई है। राज्य के भाजपा नेताओं ने उनके बयान की आलोचना की थी।
वर्ष 2023 में कर्नाटक में जद (एस) को सत्ता में लाने के उद्देश्य से हाल में पार्टी नेताओं के लिए आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला ‘जनता पर्व 1.0’ के बारे में देवगौड़ा ने कहा, ‘‘अगर लोग हमारी पार्टी को ताकत देते हैं और अगर हम मिशन 123 हासिल करते हैं (विधानसभा चुनाव में 224 सीटों में से 123 सीटें जीतकर) पार्टी पंचरत्न कार्यक्रम को लागू करेगी।’’ सत्ता में आने की स्थिति में जद (एस) द्वारा लागू किए जाने वाले इस पांच कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, किसान कल्याण और रोजगार शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



