उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश और कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक तेलंगाना में इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश और अन्य स्थानों पर मूसनलाधार बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय और दक्षिण मध्य कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध, प्रदेश और उत्तर मध्य कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तटों, बंगाल की मध्य खाड़ और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के आसपास बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसकी वजह से मछुआरों को चेतावनी दी गयी है कि वह अगले 24 घंटे के दौरान समुद, में न जायें।
तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर मध्य कर्नाटक में भी मानसून सक्रिय रहा। इस दौरान प। बंगाल, पश्चिम राजस्थान और गुजरात में मानसून कमजोर रहा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। इस अवधि के दौरान बिहार, हरियाणा, गुजरात और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। गांगेय पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।