मुंबई : लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता – गायक जस्सी गिल ने उनके और दिलजीत दोसांझ के बीच प्रतिस्पर्धा को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पर्दे पर सिख की धारणा को बदलने का काम किया है। जस्सी फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ से बालीवुड में कदम रख रहे हैं। जस्सी ने पीटीआई से कहा, ‘‘दिलजीत के साथ प्रतिस्पर्धा या तुलना नहीं की जा सकती है। हम दोनों अपना काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि लोगों को हम दोनों पर गर्व होना चाहिए क्योंकि हम पंजाब के रहने वाले हैं और फिल्म उद्योग में नाम कमा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दिलजीत ने यह सिद्ध किया है कि एक सामान्य सरदार भी बेहतर भूमिका निभा सकता है। इसके पहले सरदार को केवल हास्य कलाकार की भूमिका में दिखाया जाता था। सरदार का किरदार निभाने वाले लोग नकली पगड़ी पहनते थे…दिलजीत आये और धारणा को बदला।


Download Android App
Download iOS App



