पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने एशिया कप शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को चुनौती दे दी है। चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि वह टीम इंडिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। बता दें कि हाल ही में जिम्ब्बावे और ऑस्ट्रेलिया को टी-20 और वन-डे में परास्त करने के बाद पाक टीम का सामना एशिया की दिग्गज टीमों से है।
एशिया कप टूर्नामेंट के दौरान भारत व पाकिस्तान के बीच मुकाबला पिछले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी के बाद होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं एशिया कप में दोनों देशों के बीच 19 सितंबर को यूएई में मैच खेला जाएगा।
भारत-पाक के अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी धाकड़ टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा यूएई, नेपाल, ओमान, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया और सिंगापुर भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेगी। सरफराज अहमद ने कहा, ‘एशिया कप में टीम इंडिया को चित करने के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है।
सरफराज अहमद ने कहा कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप में भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। भारत के विरुद्ध होने वाले मैच के लिए हम पूरी तैयारी के साथ जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद पहली बार दोनों टीमें का मुकाबला होगा। गौरतलब है कि इस वर्ष एशिया कप टूर्नामेंट में भारत व पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 सितंबर को होगी। इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।
हालांकि कुछ दिन पहले बीसीसीआइ ने इसके शेड्यूल पर आपत्ति जताई थी क्योंकि टीम इंडिया को लगातार दो दिन में दो मैच खेलने हैं। हालांकि इसमें अब तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पाकिस्तान की टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरूआत 16 सितंबर को क्वालीफायर टीम के खिलाफ मैच के साथ करने वाली है, उसके बाद 19 सिंतबर को भारत के खिलाफ उनका मैच होना है।
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को एकदिवसीय सीरीज में 5-0 से हराया था। पाकिस्तान टीम के दिग्गज बल्लेबाज असद शफीक ने भी हाल में कहा था कि टीम के खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं और जिस तरह का खेल उनकी टीम ने पिछले 18 महीनों में दिखाया, उसको देखते हए पाकिस्तान की टीम इस साल एशिया कप को जीत सकती है।


Download Android App
Download iOS App









